फिरोजाबाद, फरवरी 2 -- थाना जसराना में थान सिंह पुत्र रामदास निवासी दारापुर मिलावली ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह और उसका भाई सुग्रीव लकड़ी की कटाई का काम गांव के राजन पुत्र रोहन के यहां करने गए थे। लकड़ी की कटाई का काम कोरारा में किया जा रहा था। तभी कुलदीप पुत्र महीपाल निवासी मिलिक आया और सुग्रीव की गर्दन पकड़कर उसको गिरा लिया। पैरों में फंसाकर उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क दी। मुकेश निवासी दारापुर ने उसके ऊपर जलती हुई माचिस फेंकी। इसी दौरान किसी तरह सुग्रीव ने खुद को बचाया और भागा तो संजीव पुत्र रोहन ने आकर पकड़ लिया। पुलिस से शिकायत पर जान से मारने की धमकियां दीं। मामले में कुलदीप, मुकेश और संजीव तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.