प्रयागराज, दिसम्बर 11 -- असरावल कला गांव निवासी एक दुकानदार की कार पेट्रोल डालकर जला दी गई। दुकानदार ने अज्ञात युवकों के खिलाफ वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एयरपोर्ट थानाक्षेत्र के असरावल कला गांव निवासी एजाज बाबू की तहरीर के मुताबिक, असरावल टेंपो स्टैंड के पास उनकी दुकान है। वहीं, वह अपनी कार खड़ी करते थे। पांच दिसंबर की रात कुछ लड़के दुकान के पीछे से बाउंड्रीवाल फांदकर कार के पास पहुंचे और पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे कार पूरी तरह जल गई। पुलिस आग लगाने वाले युवकों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...