अलीगढ़, फरवरी 25 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के तुर्कमानगेट में प्रेमी-प्रेमिका ने घर की तीसरी मंजिल पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। जिसमें जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान प्रेमी युवक की मौत हो गई जबकि गंभीर हालत में महिला को दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, हड़्डी गोदाम निवासी फरमान (26) पुत्र दिलशाद तुर्कमान गेट निवासी वसीम के हार्डवेयर कारखाने में नौकरी करता था। इस दौरान उसकी मुलाकात वसीम की पत्नी नाजरीन से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां हो गईं। दोनों के संबंधों की भनक वसीम को लग गई। इस पर वसीम ने फरमान को दो साल पहले नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद भी दोनों का मिलना-जुलना चलता रहा। सोमवार शाम घर से करीब 50 मीटर दूर मस्जिद में वसीम नमाज पढ़ने गया था। उसके दोनों बेटे घर के बाहर...