गिरडीह, फरवरी 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना क्षेत्र के मोहनपुर में एक युवक को पड़ोस के दो युवकों द्वारा पेट्रोल उड़ेल कर जलाने का प्रयास किया गया है। इस वजह से युवक झुलस गया है और उसका इलाज सदर असपताल में चल रहा है। घटना शुक्रवार शाम की है। आग से झुलसे युवक जेशान अंसारी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में जेशान की मां चांदनी प्रवीण द्वारा पचंबा थाना में लिखित शिकायत की गयी है। चांदनी का कहना है कि रोजा इफ्तार के दौरान अयान अंसारी और मो ताज जेशान को घर से बुलाकर ग्वाला पट्टी कुआं के पास एक सुनसान गली में ले गया। इसके बाद अयान ने जेशान पर पेट्रोल डाल कर ताज के इशारे पर माचिस जला दिया जिससे जेशान आग की लपटों में घिर गया। वह किसी तरह हो-हल्ला करते हुए भाग कर घर आया और इसके बाद उसे आग बुझायी और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गये...