देवघर, फरवरी 12 -- देवीपुर। देवघर एम्स में बीते सात फरवरी को एक युवक पेट्रोल से आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास में गंभीर रूप से घायल अवस्था में भर्ती किया था। स्थिति नाजुक होने पर मंगलवार देर रात्रि रिम्स रांची रेफर कर दिया। वहीं उसकी पत्नी ने एम्स देवघर टीओपी प्रभारी को आवेदन देकर सास, ससुर, ननद और नन्दोई पर गंभीर आरोप लगाया है। घायल गुडू कुमार दास की 18 वर्षीया पत्नी किरण कुमारी ने आवेदन में कहा है कि सात फरवरी को उसका पति दोपहर का खाना खाने के लिए बैठा था। उसी समय उसकी सास शकुंतला देवी, ननद चंदा कुमारी, नन्दोई राहुल कुमार दास और नंदकिशोर दास द्वारा पारिवारिक झगड़ा हुआ। जिससे उलझन में आकर उसके पति गुडू कुमार दास ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग ली। घटना के बाद तत्काल बांका के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से उसे रेफ़र कर दिया गया। उसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.