बरेली, जनवरी 9 -- आंवला। नगर में पुरैना रोड पर खड़े एक तेल टैंकर से दिनदहाड़े तेल चोरी करने का वीडियो वायरल हुआ है, जिस पर अज्ञात में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुरैना चौराहे से अलीगंज स्टैंड रोड पर कब्रिस्तान के पास खड़े एकटैंकर से दो युवक तेल चोरी कर रहे हैं। कस्बा इंचार्ज ने इस वीडियो के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया कि वीडियो के दोनों चोरों की शिनाख्त कर जल्द गिरफ्तार की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...