भदोही, दिसम्बर 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर महराजगंज के पास सोमवार की सुबह कच्चा पेट्रोलियम ऑयल लेकर जा रहा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। संयोग अच्छा था की कोई चपेट में नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा होना तय था। हालांकि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड के लोग स्थल पर पहुंच गए थे। बताया जाता है कि कच्चा पेट्रोलियम ऑयल लेकर टैंकर प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रहा था। इस बीच उक्त स्थान पर पहुंचते ही टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटने की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हो गए। टैंकर में भरा कच्चा पेट्रोलियम भी गिरकर बहने लगा। एकत्रित हुए लोगों ने किसी तरह चालक उन्नाव निवासी अविनाश यादव को बाहर निकाला। मामला संज्ञान में आते ही एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड संग पुलिस टीम भी स्थल पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों की मान...