बदायूं, दिसम्बर 28 -- बदायूं, संवाददाता। रेलवे ट्रैक की पेट्रोलिंग के दौरान कछला पुल से सात दिन पहले लापता हुए ठेका कर्मचारी अरविंद कुमार साहू का शव कासगंज जनपद की सीमा पर चंदवा के पास गंगा किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 20 दिसंबर को तड़के करीब 4:30 बजे कछला रेल पुल से कासगंज जनपद के थाना सोरों क्षेत्र के गांव मानपुर नगरिया निवासी रेलवे के ठेका कर्मचारी अरविंद कुमार, रेलवे कर्मचारी मदन लाल के साथ ट्रैक पेट्रोलिंग करते समय लापता हो गए थे। रेलवे डिवाइस के अनुसार अरविंद की अंतिम लोकेशन सुबह 4:30 बजे कछला रेल पुल पर मिली, जिसके बाद गंगा में गिरकर डूबने की आशंका जताई गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश कराई, लेकिन कई दिनों तक कोई स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.