बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- बिहार थाना क्षेत्र के बैगनाबाद मोहल्ले की घटना बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार थाना क्षेत्र के बैगनाबाद मोहल्ला निवासी पेट्रोप पंप संचालक के घर पर सोमवार की देर शाम बदमाशों ने गोलीबारी की। हालांकि, घरवालों को टूटी कांच व खोखा देखकर बाद में घटना की जानकारी हुई। परिवार के लोग किसी से दुश्मनी की बात से इनकार कर रहे हैं। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। गृहस्वामी सूरज कुमार शारदा पेट्रोप पंप के संचालक हैं। उनके भाई सीमेंट-गिट्टी का कारोबार करते हैं। उनकी रिश्तेदार रुबी नंदन ने बताया कि रात को 10 बजे फायरिंग की आवाज सुनी। उन्हें लगा कि सरस्वती पूजा को लेकर पटाखे छूट रहे हैं। कुछ देर बाद बॉलकनी में निकलकर देखा तो शीशे में गोल छेद बना हुआ था। पास में ही गोली का खोखा पड़ा हुआ था। तब उ...