हजारीबाग, मार्च 31 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी प्रखण्ड के पेटो पंचायत के रामनवमी महासमिति की पुर्नगठन को लेकर सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता टिकेश्वर साव ने की। मध्य विद्यालय पेटो प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रामनवमी महासमिति का पुर्नगठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पत्रकार अवधेश यादव को अध्यक्ष बनाया गया। जबके सचिव बसंत साव व कोषाध्यक्ष सुगन महतो को मनोनीत किया गया। वहीं महासमिति को विस्तार करते हुए समिति के उपाध्यक्ष जनक कुमार व सहसचिव मनोहर साव, मीडिया प्रभारी संदीप कुमार, मेला प्रभारी रविंद्र गुप्ता व राजेंद्र प्रसाद को चयन किया गया है। अध्यक्ष अवधेश यादव ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि रामनवमी पूजा आपसी सौहार्द का पर्व है। इसे मिलजुल कर मनाया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मेले में सभी जगह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.