रांची, फरवरी 21 -- रांची। साइबर अपराधियों ने पेटीएम दुरुस्त करने का झांसा देकर सिकिदिरी निवासी मंजेश बेदिया के खाते से 76 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना में केस किया है। उसने पुलिस को बताया कि उन्हें बैंक अफसर के नाम पर उन्हें एक कॉल आया। उसने पेटीएम दुरुस्त करने की बात कही। इसके लिए ऐप डाउनलोड कराया। जानकारी दर्ज करने के बाद खाते से पैसे निकल गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...