सोनभद्र, फरवरी 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित ब्रह्मनगर कॉलोनी की एक महिला के बैंक खाते से पेटीएम के माध्यम से 11 लाख 13 हजार रुपये निकल जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्रह्मनगर कॉलोनी निवासी मधुमती देवी पत्नी ओमप्रकाश सिंह का बचत खाता इंडियन बैंक की शाहगंज शाखा में है। उनके खाते में कुल 11,13,000 रुपये जमा थे। पीड़िता के अनुसार वह 21 फरवरी को बैंक से पैसा निकालने पहुंची तो पता चला कि खाते में कोई धनराशि नहीं बची है। इस पर जब उन्होंने शाखा प्रबंधक से जानकारी ली तो बताया गया कि खाते से पेटीएम के माध्यम से अलग-अलग तिथियों में पैसा निकाला गया है। जांच करने पर पता चला कि 6 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 के बीच पूरी धनराशि खाते से निकल गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.