विकासनगर, अप्रैल 2 -- वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में सांस्कृतिक विभाग की ओर से पेंटिंग और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। पेटिंग में एमकॉम की प्रिया जबकि वाद-विवाद में एमकॉम की ही मानसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय भारतीय संस्कृति के विविध रूप था जबकि वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय कॉलेज यूनिफॉर्म-आवश्यकता या पाबंदी था। सांस्कृतिक विभाग प्रभारी डॉ. नीलम ध्यानी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं में रचनात्मक विकास, आत्मविश्वास और कलात्मक कौशल की क्षमता का विकास होता है। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. विनोद रावत, डॉ. परवेज आलम, डॉ. अरविंद पैनुली, और डॉ. नेहा कुकरेती ने अपनी विशेषज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.