दुमका, फरवरी 12 -- जरमुंडी, प्रतिनिधिजरमुंडी प्रखंड के पेटसार में बुधवार को बौंड़िया जन-जन सेवा फाउंडेशन द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान फाउंडेशन की कार्यशैली, उद्देश्य और समाजहित में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई। जिसमें रोजगार, स्वास्थ्य सहायता, शिक्षा सहयोग, कानूनी जागरूकता, पंचायती अधिकार एवं सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। इस क्रम में फाउंडेशन की पारदर्शी सोच और स्पष्ट विचारधारा से प्रभावित होकर तीन दर्जन से अधिक युवाओं ने संस्था से जुड़कर जनसेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य नीतीश कुमार, मुकेश कुमार, जितेंद्र शर्मा, राजेश कुमार एवं बीरबल कुमार की अहम भूमिका रही। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर कुमार, राष्ट्रीय सचिव अभिषेक झा, सदस्य मिथिलेश कुमार, अमित कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.