बोकारो, मई 31 -- पेटरवार। शांति कुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार पेटरवार प्रखंड के गायत्री प्रज्ञापीठ लेपो की ओर से आगामी 31 मई को पेटरवार में नशामुक्ति अभियान चलाया जाएगा। उक्त जानकारी पेटरवार लेपो स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ के प्रखंड समन्वयक किशोरी महतो ने दी। नशा मुक्ति अभियान पेटरवार चौक स्थित दुर्गा मंदिर से आरम्भ कर पेटरवार नगर में चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत नशा मुक्त समाज बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जायगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...