बोकारो, फरवरी 11 -- पेटरवार। पेटरवार चौक के निकट एक आवारा कुत्ते ने हमलाकर एक बच्चे को काटकर घायल कर दिया। यह घटना मंगलवार को दिन के करीब 12 बजे की है। सूचना पर पहुंचे बुंडू मुखिया प्रतिनिधि रितेश सिन्हा ने घायल बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घायल बच्चे को एंटी रैबीज का वैक्सीन लगाया गया। जानकारी अनुसार आदित्य कुमार( 10 वर्ष ) पेटरवार तेनुचौक के पास पैदल चलते हुए बाजार की ओर जा रहा था, तभी एक आवारा कुत्ते ने उसपर हमला कर दिया और काटकर घायल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.