बोकारो, अगस्त 14 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर बुधवार को पेटरवार बाजार टांड स्थित भाजपा के प्रधान कार्यालय से प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा प्रखंड भाजपा कार्यालय से निकलकर एन एच 23 पथ होते हुए पेटरवार तेनुचौक पहुंची। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, बंदे मातरम आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे जिससे तिरंगा यात्रा का माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया था। यह तिरंगा यात्रा पुनः एन एच 23 होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। समाप्ति के पश्चात लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल ने बताया कि हर घर तिरंगा यात्रा अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाना और न...