बोकारो, जनवरी 1 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार डेली गागी हाट में सब्जी बेचने आने वाले किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गागी हाट में एक कोल्ड रूम का निर्माण करीब चार वर्ष पूर्व कराया गया था, लेकिन आज तक कोल्ड रूम बंद पड़ा हुआ है। जिस उद्देश्य के तहत कोल्ड रूम का निर्माण कराया गया है, वह आज पूरी तरह अपने उद्देश्य से भटक गया है, जिसके कारण किसानों को किसी तरह का लाभ कोल्ड रूम से नही मिल पा रहा है। गौरतलब है कि पेटरवार गागी हाट में चार वर्ष पूर्व 32 लाख रुपये की लागत से एक कोल्ड रूम का निर्माण कराया गया था। कोल्ड रूम बनने के बाद इसे बुंडू पैक्स को हैंडओवर कर दिया गया था, लेकिन पैक्स इसे अब तक चालू कराने की दिशा में विफल रहा। कोल्ड रूम बनाने के पीछे सरकार की मंशा थी कि डेली बाजार में अपने उत्पाद बेचने आने वाले किसानों की सब्जी अगर बिक नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.