रायबरेली, दिसम्बर 18 -- युवती से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज हरचंदपुर, संवाददाता। रात के समय घर के बाहर शौच के लिए निकली लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया हैं। पीड़ित न्याय की गुहार लेकर मां बाप के साथ पुलिस के पास पहुंची। आरोपी युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गयी हैं। हरकत में आई पुलिस ने मुल्जिम को दबोच लिया हैं। थाने के एक गांव निवासी लगभग 19 वर्षीय युवती का कहना हैं वह बीती बुधवार की रात में घर के समीप जंगल में शौच क्रिया के लिए गयी थीं उसी दौरान आरोपी युवक धीरज सिंह ने जबरन रास्ता रोककर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। युवक की हरकतों से घबराई युवती ने साहस जुटाकर शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों को आता देख धीरज ने लड़की को जान से मार डालने की धमकी देकर रफूचक्कर हो गया। सुबह माता पिता के वापस घर लौटने पर भुक्तभोगी लड़की ने आप...