सीवान, फरवरी 11 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी में चोरों ने एक घर को अपना निशाना बना डाला। चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर नगदी सहित करीब 25 लाख रुपये की संपत्ति चोरी की है। इस मामले में गृहस्वामी पीड़ित मनोज कुमार वर्मा ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया जाता है कि गृहस्वामी मनोज वर्मा अपने परिवार के सदस्यों के साथ 1 फरवरी को यूपी के लखनऊ स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। शादी समारोह से मंगलवार को घर वापस लौटे। घर पहुंचते ही पाया कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर घुसने पर देखा कि कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और कमरे में रखा कीमती सामान नहीं था। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने 60 हजार रुपये नगदी के अलावा सोने-चां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.