जहानाबाद, दिसम्बर 14 -- इंजीनियरिंग के दो छात्र समेत तीन युवकों की गई जान, दो घायल मृतक दो युवक सारण में इंजीनियरिंग के थे छात्र, एक घायल भी वहीं इंजीनियरिंग की करते हैं पढ़ाई एनएच 22 पर उमता गौशाला के समीप दो बाइकों में हुई सीधी टक्कर 04 बजकर तीस मिनट के आसपास अहले सुबह हुआ हादसा कुहासे के बीच रफ्तार से वाहन चलाने के कारण बाइकों में हुई टक्कर जहानाबाद/मखदुमपुर,निज प्रतिनिधि। पटना - गया एनएच 22 पर रविवार को तड़के करीब 4:30 बजे भोर में दो बाइकों में सीधी टक्कर हो गयी। इस हादसे में इंजीनियरिंग के दो छात्रों समेत तीन युवकों की जान चली गई। वहीं इंजीनियरिंग कॉलेज के एक छात्र अनमोल कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में सारण इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र औरंगाबाद जिले के गोह थाना के मुझहारा निवासी संजीत कुमार 20 वर्ष और पटना जिले के नौबतपु...