जहानाबाद, सितम्बर 1 -- वैष्णो देवी के गुफा के तर्ज पर बनेगा भव्य पूजा पंडाल टेहटा एसपी वर्मा रोड में मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा होगी स्थापित टेहटा बाजार में 20 वर्षों से सज रहा है माता रानी का दरबार मखदुमपुर, निज संवाददाता। दुर्गा पूजा नजदीक आते ही तैयारी जोरों पर है। मखदुमपुर प्रखंड के टेहटा बाजार स्थित एसपी वर्मा रोड में मां की पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर है। पूजा समिति के सदस्य तैयारी में जुटे हैं। पूजा समिति के सदस्य राशि इक्कटठा करने में दिन-रात एक किए हुए हैं। यहां मां का भव्य प्रतिमा स्थापित किया जाता है। मां की प्रतिमा गुफानूमा पंडाल में स्थापित होता है। वह देखने लायक रहता है। लोग बताते हैं कि यहां आसपास के प्रखंडों से भी लोग मेला में मां के दर्शन को पहुंचते हैं। प्रखंड के टेहटा बाजार में दुर्गा पूजा के अवसर पर कई जगहों पर पंडाल...