बोकारो, अक्टूबर 11 -- बेरमो/गोमिया, प्रतिनिधि। शुक्रवार को बेरमो में करवा चौथ का व्रत सुहागिनों ने मनाया। फुसरो शहर के अलावा बेरमो, नावाडीह, चंद्रपुरा व पेटरवार के ग्रामीण अंचलों में भी मनाया गया। वहीं गोमिया प्रखंड के गोमिया, हजारी, स्वांग कोलियरी, पालिहारी, गुरुडीह व ससबेड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में भी सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ करवा चौथ व्रत मनाया। सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर अपने पति के दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की। गोमिया स्टेशन रोड स्थित सुरेंद्र कौर पिंकी के आवास पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा चौथ की पूजा की। इस दौरान विद्या सोनी ने महिलाओं को करवा चौथ व्रत की कथा सुनाई और पूजा-विधि की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि यह व्रत सुहागिनों के लिए अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। महिलाएं दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.