बोकारो, अगस्त 12 -- फुसरो, प्रतिनिधि। एनसीओईए से संबद्ध सीटू ढोरी क्षेत्रीय कमेटी की बैठक सोमवार को चपरी रेस्ट हाउस में ढोरी एरिया अध्यक्ष चन्द्रशेखर महतो की अध्यक्षता में की गई। एरिया सचिव गोवर्धन रविदास ने संचालन किया। सबसे पहले दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं सीटू प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश सिंह के निधन के उपरांत दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य वक्ता के रूप में यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष सह सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य अरूण कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान स्थिति में कोयला उद्योग में भारी संकट है। सरकार 4 लेबर कोड लागू कर मजदूरों को पहले से मिली सारी सुख सुविधा छिनने का प्रयास कर रही है। आगे कहा कि प्रक्षेत्र की सुरक्षा से जुड़ी सभी मामलों को मुझे दें, निष्पादन करने का काम किया जायेगा। बहुत जल्द एएडीओसीएम का निरीक्षण करने आऊंगा। केन...