बोकारो, जुलाई 7 -- बेरमो, हिटी। पैगंबर हजरत मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन सहित उनके 72 साथियों की शहादत की याद में मनाया जाने वाला मातमी त्योहार या अली या हुसैन की सदाओं व अकीदत के साथ 6 जुलाई को बेरमो कोयलांचल व विद्युतनगरी सहित विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया गया। इस्लामिक कैलेंडर के पहले महीने मुहर्रम की 10वीं तारीख यौम ए आसूरा को मुस्लिम समुदाय के अकीदतमंदों ने ताजिए के साथ अपने रिवाज के मुताबिक जुलूस निकाला और जगह-जगह जुलूस में शामिल लोगों ने हैरतअंगेज करतब व खेल दिखाया। देर शाम में ताजियों को कर्बला मैदान में दफन कर दिया गया। कहीं कहीं बारिश की फुहारों ने जुलूस में खलल डाला। वहीं शांतिपूर्ण व भाईचारगी माहौल में त्योहार मनाए जाने को लेकर बेरमो पुलिस-प्रशासन सक्रिय रहा। पेटरवार प्रखंड : खेतको में रविवार को कर्बला में फातिहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.