बोकारो, अगस्त 6 -- बेरमो, हिटी। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के राजकीय शोक में बेरमो कोयलांचल व विद्युत नगरी सहित फुसरो शहरी और नावाडीह, गोमिया व पेटरवार के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शैक्षणिक संस्थान व सरकारी कार्यालय मंगलवार को बंद रखे गए। वहीं बीते सोमवार को और मंगलवार को भी क्षेत्र के झामुमो सहित अन्य दलों के नेता, ट्रेड यूनियन नेता व समर्थक दिवंगत नेता के अंतिम दर्शन और अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए रांची और गुरुजी के पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना हुए। वहीं क्षेत्र में जगह-जगह दिवंगत गुरुजी की अंतिम विदाई की बेला में सम्मान में शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। सीसीएल क्षेत्र में श्रद्धांजलि : सीसीएल ढोरी के जीएम कार्यालय प्रांगण में शोक सभा का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से जीएम रंजय सिन्हा उपस्थित रहे। संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.