बोकारो, सितम्बर 1 -- करगली/फुसरो, प्रतिनिधि। रविवार को बेरमो में जगह-जगह करम महोत्सव का आयोजन किया गया। खेल महागूंज करम महोत्सव परिवार बेरमो की ओर से भव्य डहरे करम यात्रा का आयोजन किया जो फुसरो के दामोदर हिन्दुस्तान पुल से नया रोड, फुसरो मेन रोड व पुराना बीडीओ मोड़ होते हुए करम महोत्सव के लिए आयोजन स्थल बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम करगली पहुंची। आयोजन की अगुवाई संतोष कुमार महतो कर रहे थे जबकि संचालन टिकैत कुमार महतो ने किया। पारंपरिक गीतों व नृत्य ने समा बांध दिया। मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि करमा पर्व हमारे झारखंड की संस्कृति से जुड़ी है। इसलिए इसी तरह का आयोजन के साथ संजोए रखना है। विशिष्ठ अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.