कोडरमा, अक्टूबर 22 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव का बुधवार को सतगांवा जाने के क्रम में डोमचांच के महेशपुर चौक पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे। मीडिया से बातचीत में आयोग अध्यक्ष जानकी यादव ने कहा कि झारखंड में लंबे समय से नगर निकाय चुनाव ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी न होने के कारण रुका था। ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बाद सरकार ने इसे कैबिनेट से मंजूरी भी दे दी है। जानकी यादव ने कहा कि अब नगर निकाय चुनाव का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। बताया कि सरकार ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और बहुत जल्द नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि इस वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.