अमरोहा, जनवरी 31 -- हसनपुर। साइबर ठगों ने मशहूर पेंसिल कंपनी के टेंडर दिलाने के नाम पर युवक से 5300 रुपये की ठगी कर ली। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी विजेंद्र पुत्र जहांगीर ने हाल में सोशल मीडिया पर एक मशहूर पेंसिल कंपनी की टेंडर संबंधी पोस्ट देखी थी। उसने टेंडर लेने के लिए आवेदन किया और दिए गए नंबर पर बातचीत शुरू कर दी। साइबर ठग ने विजेंद्र को बताया कि टेंडर उसके नाम हो गया है। गुरुवार को उससे 5300 रुपये एक बैंक खाते में जमा करवा लिए गए। कहा गया कि गाड़ी पेंसिल लेकर उसके पते पर पहुंच जाएगी। इसके बाद 7000 रुपये और जमा करने के लिए कहा गया। शक होने पर विजेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...