बांका, जनवरी 28 -- चान्दन ( बांका ), निज प्रतिनिधि। सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंसराहा गांव के समीप बीती देर रात ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए चोरी की गई पांच गाय-बैल के साथ एक पिकअप वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया कि पशु तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन समेत मवेशियों को लेकर फरार होने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों द्वारा रोके जाने पर पिकअप वाहन चालक व मालिक मौके से भागने में सफल रहे, जबकि वाहन और मवेशी पुलिस के कब्जे में आ गए। सूचना मिलने पर सुईया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पशुओं को सुरक्षित थाने ले आई। थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने बताया कि मामले में चोरी की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। फरार पशु तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पशु तस्करी पर सख्त नज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.