कौशाम्बी, दिसम्बर 19 -- गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत शुक्रवार को डीएम डॉ. अमित पाल ने ताज मल्लाहन में चौपाल लगाई। ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना। संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव तक आने वाले संपर्क मार्ग के नवीनीकरण कार्य की प्रगति की जानकारी अधिशासी अभिंयता लोनिवि से ली। एक्सईएन ने बताया कि नवीनीकरण का कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। ग्राम के अन्दर सड़क के कार्य के लिए टेंडर हो गया है। चौपाल के दौरान डीएम ने पेंशन, व्यक्तिगत शौचालय, राशन, पुष्टाहार मिलने और आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी ली। सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित किया जाए। एआर को-आपरेटिव को नियमानुसार पारदर्शी तरीके से खाद का वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।...