बलिया, दिसम्बर 17 -- बलिया, संवाददाता। कलक्ट्रेट स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार में बुधवार को पेंशनर दिवस का आयोजन हुआ। शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। इस दौरान रिटायर कर्मचारियों ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। डीएम ने रिटायर कर्मचारियों को शाल प्रदान कर तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिलाधिकारी ने कहा कि पेंशन से जुड़ी किसी भी समस्या का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में दो पेंशनरों द्वारा अपनी समस्याएं रखी गईं, जिनके शीघ्र समाधान के निर्देश डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगली बैठक में जिन विभागों से संबंधित समस्याएं सामने आई हैं, उन विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी ताकि पेंशनरों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.