दुमका, जनवरी 9 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। प्रखंड के विलकांदी पंचायत सचिवालय में गुरुवार को केंद्र प्रायोजित पेंशन योजना को लेकर सोशल ऑडिट हुई। बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा सोशल ऑडिट का औचक निरीक्षण किया। इस पंचायत के केंद्र प्रायोजित विभिन्न पेंशन योजना से कुल 303 लाभुक आच्छादित है। गत दिनों यहां सोशल ऑडिट के माध्यम से लाभुक का सत्यापन किया गया था, जिसमें महज 265 लाभुक ही उपस्थित हुए थे। गुरुवार को अन्य लाभुक को ग्राम सभा में बुलाया गया था। लेकिन महज 6 लाभुक ही पहुंचे। ज्ञात हो कि प्रखंड के विभिन्न पंचायत में कुल 4 हजार 294 लाभुक केंद्र प्रायोजित पेंशन योजना स्वीकृत है। सोशल ऑडिट ग्राम सभा में 3 हजार 951 लाभुक ही उपस्थित हुए। सत्यापन के दौरान 331 लाभुक मृत पाया गया। जबकि 288 लाभुक का कोई आता पता नहीं है। 345 लाभुक अनुपस्थित है। सोशल ऑडिट एवं ग्र...