जमुई, जून 23 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि। बिहार सरकार के बृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद से ही पेंशनधारियों में खुशी की लहर है। अबतक उन्हें 400 प्रति माह का पेंशन मिलता था जिससे वृद्ध पेंशनधारी अपनी दवा भी नहीं खरीद पा रहे थे। अब पेंशन बढ़कर 1100 हो जाने से पेंशनधारी राहत की सांस ले रहे हैं। उनका मानना है कि अब वह जरूरत की वस्तुएं एवं दवा भी खरीद पाएंगे। परिवार पर दबाव भी कम होगा। निम्न आय वाले परिवार के बृद्ध, विधवा व दिव्यांग पेंशन धारी के लिए यह घोषणा संजीवनी का काम कर गई है। उन्हें उम्मीद थी कि सरकार उन्हें 2000 प्रति माह की पेंशन देगी लेकिन 1100 प्रति माह पेंशन मिलने से भी वे संतुष्ट है। उन्हें लग रहा है की अनिवार्य आवश्यकताओं की पूर्ति कुछ हद तक की जा सकती है। वृद्धावस्था में उनके लिए एक मजबूत सहारा बनकर या पेंश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.