गोंडा, फरवरी 1 -- गोण्डा, संवाददाता। पेंशन मामलों के निस्तारण में लगातार हो रही लापरवाही के चलते नगर पालिका परिषद गोण्डा एक बार फिर घिरता नजर आ रहा है। बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांग पेंशनधारकों से जुड़े सौ से अधिक मामले महीनों से लंबित पड़े हैं। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि हाल के दिनों में कई पेंशनरों के खाते में भेजे गए चेक बाउंस हो गए, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और भी खराब हो गई है। मामले के तूल पकड़ने के बाद उच्च स्तर पर नाराजगी जताई गई है। इनमें सेवानिवृत कर्मी व पम्प आपरेटर अशोक कुमार के मामले में उच्च न्यायालय की ओर से जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सभी लंबित पेंशन प्रकरणों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर हर हाल में किया जाए। तय समयसीमा में काम पूरा न होने पर सीधे जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी ग...