धनबाद, जून 13 -- धनबाद/रांची रिटायर्ड रेलवेकर्मी को पेंशन पास कराने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 18 लाख रुपए की ठगी कर ली। यह घटना धनबाद के तेतुलमारी थाना क्षेत्र की है। पीड़ित ने इस संबंध में झारखंड के साइबर सीआईडी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने दर्ज एफआईआर में बताया कि चार जून 2025 को उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करनेवाले ने खुद को धनबाद डीआरएम ऑफिस का कर्मचारी बताया और कहा कि उनकी पेंशन प्रक्रिया पूरी होनेवाली है, लेकिन अंतिम प्रक्रिया के लिए खाता नंबर और ओटीपी चाहिए। पीड़ित दो माह पहले ही रेलवे से रिटायर हुए थे और पेंशन शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे थे, वे साइबर ठग के शिकंजे में फंस गए। उन्होंने विश्वास में आकर कॉलर को चार ओटीपी बता दिए। इसके बाद उनके खाते से कुल 18 लाख रुपए चार अलग-अलग बैंक खातों में ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.