लोहरदगा, फरवरी 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा किस्को प्रखंड के सलैया गांव के पास सड़क हादसे में केरा झरिया निवासी 68 वर्षीय सोमरी देवी की मौत हो गई है। महिला वृद्धा पेंशन की राशि निकालने आई थीं, इसी दौरान एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं ट्रैक्टर मालिक के सहयोग से उन्हें तत्काल लोहरदगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया, लेकिन रिम्स ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।बताया जाता है कि मृतका के पति स्वर्गीय तिवारी गंझू की भी करीब 30 वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में ही मौत हो गई थी। उस समय वे भी पैसा निकालने ही गए थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.