लखनऊ, मार्च 27 -- मोहनलालगंज कोतवाली में किसान ने धोखा देकर जमीन की रजिस्ट्री कराए जाने का मुकदमा दर्ज कराया। पेंशन दिलाने का झांसा देकर आरोपित किसान को मोहनलालगंज तहसील ले गए थे। जहां अंगूठा लगवा कर जमीन हड़प ली। नगराम कमालपुर बिचलिका निवासी किसान राम कुमार (60) के मुताबिक वृद्धजनों को मिलने वाली पेंशन के लिए वह प्रयास कर रहे थे। इस सिलसिले में मोहनलालगंज गोपालखेड़ा निवासी पुष्पेंद्र और डेहवा निवासी आलोक कुमार से बात हुई। जिन्होंने पेंशन दिलाने की बात कही। 16 मई 2024 को दोनों लोग राम कुमार को लेकर मोहनलालगंज तहसील पहुंचे। वहां पर राजाजीपुरम निवासी अरविंद सिंह भी मौजूद था। आरोपितों ने पेंशन के कागज बता कर स्टॉम्प पर अंगूठा लगवा लिया। पेंशन नहीं मिलने पर किसान ने छानबीन करना शुरू किया। जिसके बाद पता चला कि धोखा देकर उनकी जमीन लिखवाई गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.