बुलंदशहर, जनवरी 22 -- नरसेना। ऊंचागांव क्षेत्र में विधवा और वृद्धावस्था पेंशन बनवाने को महिलाएं सचिवालय और ब्लॉक के चक्कर काट रही हैं। बुधवार को क्षेत्र के गांव से कई महिलाएं पेंशन की समस्या को लेकर ब्लॉक पहुंची और वहां अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखी। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र शर्मा और एडीओ पंचायत राजेश राघव ने महिलाओं को पेंशन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज बनवाकर ब्लॉक में जमा करा कर पेंशन बनवाने का आश्वासन दिया। गांव पाली आनंद गढ़ी निवासी वृद्ध हरनंदी ने बताया कि एक साल पहले पेंशन बंद हो गई। नरसेना निवासी वृद्धा गंगा देवी ने बताया कि 5 साल पहले पेंशन बंद हो गई। अब पेंशन को भटक रही हैं। क्रांति देवी ने बताया कि बीते 2 साल से पेंशन नहीं आ रही है। इस संबंध में एडीओ समाजकल्याण गौरव सिंह से बताया कि केवाईसी या बैंक डीबीटी के कारण समस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.