रुद्रपुर, फरवरी 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पंतनगर इंटर कॉलेज की सेवानिवृत्त प्रवक्ता, सरोजनगर छत्तरपुर निवासी डॉ. राधा वाल्मीकि ने पेंशन लागू न किए जाने और सेवानिवृत्ति देयकों के भुगतान में हो रही देरी को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है। डॉ. राधा वाल्मीकि ने बताया कि वह 31 मार्च 2025 को इतिहास प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त हुई थीं, लेकिन 10 माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो उनकी पेंशन शुरू की गई है और न ही अन्य देयकों का भुगतान किया गया है। उनका आरोप है कि विद्यालय प्रशासन और संबंधित विभाग, विशेषकर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा प्रपत्रों में बार-बार आपत्तियां लगाई जाती हैं या फाइल लंबित रखी जाती है, जिससे उनका मामला अनावश्यक रूप से लटका हुआ है। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी 2026 को उन्होंने सीएम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.