सोनभद्र, दिसम्बर 16 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गड़ में पेंशन के पैसों के लिए एक 45 वर्षीय महिला ने अपनी जेठानी का कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी अनुसार रविवार शाम बड़गड़ निवासी सुगिया देवी पत्नी कन्हैयालाल साहू ने अपनी जेठानी महुरी देवी पत्नी स्वर्गीय अनंत साहू उम्र 70 वर्ष को घर पर बुलाया और उससे पेंशन से आ रही रकम में हिस्से की मांग की। जेठानी महुरी देवी को 600 रुपये पेंशन मिला करती थी, जिसे लेकर आए दिन सुगिया देवी उससे विवाद करती थी। रविवार विवाद इतना बढ़ा की सुगिया देवी ने महुरी देवी पर टंगी और लाठी से प्रहार कर दिया और उसने वहीं दम तोड़ दिया। परिजनों ने इसकी मोरवा थाने को जानकारी दी। इसके बाद आरोपी सुगिया देवी को गिरफ्तार कर लि...