चंदौली, दिसम्बर 12 -- पीडीडीयू नगर। चंदौली ब्लाक संसाधन केन्द्र सभागार में संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति की शुक्रवार को बैठक हुई। इस दौरान केन्द्र सरकार की ओर से 01 जनवरी 2026 के पूर्व पुरानी पेंशन स्कीम के तहत आने वाले पेंशनरों की पेंशन का पुनरीक्षण का विषय 8वें केन्द्रीय आयोग की परिधि से बाहर कर दिया गया है। भारत सरकार के इस नये पेंशनरों एवं पुराने पेंशनरों में भेदभाव करने की नीति का विरोध किया गया। इसके विरोध में 17 दिसंबर प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा जाएगा। इसमें दीनानाथ शर्मा इंजीनियर, केएन सिंह, नन्दलाल, शिवमूरत, रामजी, रामअवध, तुलसी, बजरंगी, लालजी, परमानन्द, जयराम, शिवानन्द, फेकू प्रसाद, बहादुर, विमला आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.