नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) में बीते दिनों कुलगुरु प्रो. पवन कुमार शर्मा के साथ हुई कथित हाथापाई और धक्का-मुक्की के मामले में गिरफ्तार चार वरिष्ठ पेंशनर्स को बुधवार को अदालत से बड़ी राहत मिली है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीबीआई प्रकरण) जोधपुर महानगर ने चारों आरोपियों की जमानत अर्जी स्वीकार करते हुए उन्हें रिहा करने के आदेश जारी किए। विवाद की शुरुआत विश्वविद्यालय के पूर्व कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से की जा रही 'पारंपरिक पेंशन योजना' को लागू करने की मांग से हुई थी। अपनी मांगों को लेकर पेंशनर्स विश्वविद्यालय परिसर में आंदोलन कर रहे थे। घटना 23 दिसंबर की है, जब कुलगुरु प्रो. पवन कुमार शर्मा प्रदर्शनकारियों के बीच संवाद करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान भीड़ उग्र हो गई और कुलगुरु के साथ अभद्रता व...