लोहरदगा, सितम्बर 3 -- लोहरदगा,संवाददाता। समाहरणालय परिसर में 13 सितंबर को पूर्वाहन 11 बजे से पेंशन अदालत का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों से संबंधित पेंशन, लंबित दावों, अनियमितताओं एवं प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करना है, ताकि पात्र लाभार्थियों को ससमय पर उनका उचित अधिकार प्राप्त हो सके। सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को लोहरदगा उपायुक्त डा ताराचंद ने निर्देश दिया है कि वे अपने अधीनस्थ कार्यालयों के सभी लंबित पेंशन मामलों का संकलन कर उक्त पेंशन अदालत में भाग लेना सुनिश्चित करें। सभी पदाधिकारियों को उनके स्तर पर किसी प्रकार की शिकायतों का यथास्थान पर ही समाधान करने को कहा गया है। साथ ही, पेंशन अदालत में उपस्थित होकर सेवानिवृत कर्मचारियों एवं पेंशनधारकों की समस्याओं को गंभीरता से सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.