बांदा, दिसम्बर 3 -- बांदा। संवाददाता आयुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में 1 जनवरी को मंडलीय पेंशन अदालत आयोजित होगी। इस पेंशन अदालत में मंडल के जनपद बांदा, हमीरपुर, महोबा व चित्रकूट के राजकीय कार्यालयों एवं उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद् के अंतर्गत प्राइमरी एवं जूनियर हाई स्कूल से सेवा निवृत्त कार्मिकों, अध्यापकों व उनके आश्रितों के मामले सुने जाएंगे। लंबित सेवा नैवृत्तिक लाभों पेंशन, उपादान, पेंशन पुनरीक्षण आदि से संबंधित वाद पत्र-प्रत्यावेदन निर्धारित प्रारूप पर तीन प्रतियों में कार्यालय अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, चित्रकूटधाम मंडल में पंजीकृत डाक से अथवा व्यक्तिगत रूप से 12 दिसंबर तक जमा किए जा सकते हैं। इस तिथि के बाद कोई भी वाद स्वीकार नहीं किये जाएंगे। वाद पत्र की एक प्रति संबंधित कार्यालयाध्यक्ष को प्राप्त कराना आवश्यक है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.