सिमडेगा, जनवरी 31 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पेंशनर भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बापू के तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा गया। पेंशनर समाज के अध्यक्ष इग्नेश तिर्की श्रद्धा सुमन अर्पित कर देश की आज़ादी के लिए बापू के योगदान को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद बापू अपना जीवन सांप्रदायिक एकता को समर्पित कर दिया था। आज उनके बलिदान दिवस पर सच्ची श्रद्धांजलि वही होगा जब हम उनके बताए मार्ग पर चलकर भेदभाव मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। श्रद्धांजलि सभा में समाज के सचिव राम कैलाश राम, साधु मलवा, सुरेश कुमार चौधरी, योगेन्द्र मेहरा, अगस्तूस एक्का, जवाहर प्रसाद, मुनिलाल प्रसाद आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.