पलामू, जनवरी 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पेंशनर समाज की पलामू इकाई ने बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के भवन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजनंदन शर्मा के मौत पर मेदिनीनगर स्थित कार्यालय में शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। बृजनंदन शर्मा की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ पलामू के प्रधान सचिव जितेंद्र कुमार दुबे ने कहा की बृजनंदन शर्मा का इतिहास शिक्षक संघर्ष के लिए जाना जाता है। उनके कुशल नेतृत्व में शिक्षकों का सरकारीकरण एवं केंद्रीयकरण का लाभ प्राप्त हुआ है। ऐसे व्यक्तित्व जो 100 साल की आयु तक शिक्षक राजनीति में शिक्षकों के मान सम्मान दिलाने के लिए सदैव सक्रिय रहे, वैसे महान व्यक्तित्व की कमी हमेशा खलेगी। यह शिक्षा जगत का अपूरणीय क्षति है। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.