जहानाबाद, नवम्बर 10 -- करपी। निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में बैठक का आयोजन कर पेंशनर समाज का पुनर्गठन किया गया। पेंशनर समाज अरवल के सभापति जयप्रकाश नारायण सिंह के मार्गदर्शन में चुनाव संपन्न करवाया गया। इसमें प्रदेश प्रतिनिधि रामराज सिंह भी उपस्थित थे। सर्वसम्मति से मोहम्मद मुस्तफा को सभापति, रामेश्वर सिंह एवं राजेंद्र सिंह को उपसभापति, सचिव पद पर ईंदू भूषण कुमार, संयुक्त सचिव पद पर सुनील कुमार सिंह एवं रघु लाल राम को चुना गया। कोषाध्यक्ष अरुण नारायण बनाए गए। इसके अतिरिक्त आठ सदस्यों की कार्यकारिणी समिति गठित की गई। संगठन के महत्व पर वक्ताओं ने विस्तार से विचार विमर्श किया तथा इस संबंध में जानकारी दी। सभी लोगों को अरवल में होने वाले चुनाव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.