पीलीभीत, जनवरी 25 -- पीलीभीत। हिटी ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने अपनी मांगों को लेकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पवन कुमार को ज्ञापन सौंपा। प्रांतीय उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद लोधी की अगुवाई में पेंशनरों ने कचहरी चौराहा पर एकत्र होकर जुलूस के शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। ज्ञापन में प्रधानमंत्री से पेंशनरों की समस्याओं और पेंशन बढ़ाने की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष शिव शंकर राय, जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष चिरंजीव गौड़, वेद पाल, मेवराम वर्मा, पी के शुक्ल, प्रदीप तिवारी, अली हुसैन, आर पी मिश्रा, राजेश अवस्थी, मनेंद्र अवस्थी, राम प्रकाश मिश्रा, श्याम बाबू, प्रेम कुमार, राजीव पाण्डे, असलम, मुन्ना लाल, महेश कुमार, रियासत हुसैन आदि पेंशनर्स रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.