आजमगढ़, दिसम्बर 17 -- आजमगढ़ । हरिऔध कला केंद्र में बुधवार को पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। विभिन्न पेंशन संगठनों के पदाधिकारियों एवं पेंशनरों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान पेंशनर्स संगठन के पदाधिकारियों में मुख्य रूप से गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, उदय राज यादव, शीतल प्रसाद श्रीवास्तव, इंद्रासन सिंह, रमाकांत सिंह, सूर्यदेव मिश्र ने पेंशनर की समस्याओं को बताते हुए सुझाव भी दिया। मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने पेंशनरों को ऑनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र पूर्ण करने के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह ने पेंशनरों को धन्यवाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...